हिंदी
Chandauli: जिले में गड़ई और चंद्रप्रभा नदी उफान पर हैं, जिससे पीडीडीयू नगर तहसील के हसनपुर और कम्हरियां जैसे गांवों में भारी तबाही मच गई है। मुगलसराय-चकिया मार्ग पर कई स्थानों पर तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण दर्जनों कच्चे मकान ढह गए और हजारों एकड़ में खड़ी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
बाढ़ प्रभावित ग्रामीण ट्रैक्टर, रिक्शा और ट्राली के सहारे सड़क पार करने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से एसडीएम अनुपम मिश्रा और पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष राणा सिंह खुद तीन फीट पानी में चलकर पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने जर्जर मकानों में रह रहे लोगों से चौकी पर शिफ्ट होने की अपील की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों की हालत बेहद खराब है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, लेकिन हालात बेहद गंभीर हैं।
Location : Chandauli
Published : 8 October 2025, 1:09 PM IST