हिंदी
TVK प्रमख विजय बने विधायक दल के नेता (Img: Google)
Chennai: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने सत्ता की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। इस जीत के बाद पार्टी के प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने विजय को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
चेन्नई के पास पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा था, क्योंकि यहीं से नई सरकार की दिशा और रणनीति तय होनी है। बैठक के दौरान माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ नजर आया, वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
दिल्ली बैठक में तय हुए चेहरे, पटना में शपथ से पहले जानें कौन-कौन बन सकता है मंत्री?
विजय ने इस मौके पर द्रविड़ राजनीति के दिग्गज नेता सीएन अन्नादुरई को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने राजनीतिक सफर को एक वैचारिक आधार देने की कोशिश की।
चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टीवीके के नेताओं और विधायकों ने जनता का आभार व्यक्त किया है। अन्ना नगर से विधायक वीके रामकुमार ने इसे तमिलनाडु के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और समर्थन का परिणाम है। वहीं पोलुर से विधायक अभिषेक आर. ने कहा कि पार्टी अब अपने वादों को पूरा करने के लिए ठोस योजना पर काम कर रही है।
कांचीपुरम से विधायक आर.वी. रंजीत कुमार ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पर भारी कर्ज का बोझ डाला गया और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। रंजीत कुमार ने कहा कि विजय के नेतृत्व में पार्टी इस व्यवस्था को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
विजय के नेतृत्व को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। नेताओं का मानना है कि उन्होंने न सिर्फ एक राजनीतिक जीत हासिल की है, बल्कि राज्य में एक नई सोच और बदलाव की शुरुआत भी की है। पार्टी का दावा है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के साथ-साथ विकास के नए मॉडल पर काम करेगी।
तमिलनाडु में सत्ता का बड़ा उलटफेर! एमके स्टालिन ने दिया इस्तीफा… अब आगे क्या?
दिलचस्प बात यह भी है कि केंद्र सरकार के साथ सहयोग को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई बधाई के बाद यह माना जा रहा है कि राज्य और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है।
Location : Chennai
Published : 5 May 2026, 3:38 PM IST
Topics : Assembly Election Results 2026 Election Victory Indian politics Tamil Nadu Politics Vijay TVK