

22 सितंबर से नए जीएसटी स्लैब लागू हो रहे हैं, जिससे कई रोजमर्रा की चीजें जैसे दूध, पनीर, घी, मक्खन और आइसक्रीम सस्ती हो जाएंगी। मदर डेयरी और अमूल जैसी कंपनियों ने दाम घटाए हैं। इससे आम जनता को किचन बजट में राहत मिलने की उम्मीद है।
जानिए किन चीजों पर मिलेगा सीधा फायदा
New Delhi: सरकार ने 22 सितंबर से देश में जीएसटी (Goods and Services Tax) में बड़े सुधार लागू करने का ऐलान किया है। इन सुधारों के तहत जीएसटी स्लैब को सिर्फ दो श्रेणियों 5% और 18% में सीमित किया गया है, जबकि 12%, 28% जैसे उच्च दर वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। इससे रोजमर्रा के सामान, टीवी, एसी, बाइक, कार और अन्य कई उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी।
जीएसटी के नए नियमों के मुताबिक, अब देश में इस्तेमाल होने वाले तमाम जरूरी उत्पाद केवल 5% या 18% टैक्स स्लैब में आएंगे। इससे पहले की तुलना में कई चीजें अब सस्ती हो जाएंगी। खासकर डेयरी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर यह बदलाव असरदार होगा।
जीएसटी सुधार लागू होने से पहले ही बड़ी डेयरी कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है। मदर डेयरी और अमूल ने अपने दूध, घी, पनीर, मक्खन, आइसक्रीम और अन्य डेयरी उत्पादों के रेट्स कम कर दिए हैं। मदर डेयरी ने कहा कि अब उनके उत्पाद या तो जीरो टैक्स या 5% जीएसटी स्लैब के अंतर्गत आएंगे।
GST 2.0 लागू: सिर्फ दो स्लैब, 0% GST पर दवाएं और हेल्थ इंश्योरेंस
इसके अलावा आइसक्रीम के दाम भी कम किए गए हैं, जैसे 45 ग्राम आइसकैंडी ₹10 से ₹9 और 100 एमएल चोको वनीला ₹30 से ₹25 हो गई।
अमूल ने भी जीएसटी सुधार से पहले अपने लगभग 700 उत्पादों के दाम कम कर दिए हैं। इसमें दूध, घी, बटर, पनीर, बेकरी उत्पाद, आइसक्रीम, फ्रोजन स्नैक्स और चॉकलेट शामिल हैं।
अमूल के कुछ प्रमुख उत्पादों की नई कीमतें:
अमूल ने अपनी आइसक्रीम प्रोडक्ट्स के दाम भी घटाए हैं। उदाहरण के लिए:
IND vs PAK: क्या पाकिस्तान पलट देगा पासा? भारत के पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी ने फैंस को डराया
सरकार का उद्देश्य जीएसटी स्लैब को सीमित कर कर वस्तुओं की कीमतों को कम करना है, जिससे आम जनता को सीधा फायदा पहुंचे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस बदलाव को मंजूरी दी थी। ये सुधार नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से लागू होंगे।
22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में माना जा रहा है कि वे जीएसटी सुधारों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे और आम जनता के लिए क्या फायदे होंगे, इस पर प्रकाश डालेंगे। इससे पहले ही बाजार में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं और उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि इससे उनकी जेब पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
जीएसटी सुधार के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें कम होने से घरेलू बजट में राहत मिलेगी। इससे ना सिर्फ उपभोक्ताओं को फायदा होगा बल्कि बाजार में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। डेयरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई क्षेत्रों में कीमतों में कमी का सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा।