हिंदी
राष्ट्र प्रेरणा स्थल
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद के तीन महान स्तंभों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का केंद्र बनेगा।
65 एकड़ में फैला प्रेरणा का भव्य परिसर
करीब 65 एकड़ में फैले इस विशाल परिसर में तीनों महान नेताओं की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो उनके राष्ट्रसेवा के प्रतीक के रूप में खड़ी हैं। यह स्मारक केवल एक स्थापत्य संरचना नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सनसनीखेज वारदात, शिक्षक की गोली मारकर हत्या
कमल के आकार का आधुनिक संग्रहालय
राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेष पहचान कमल के आकार में निर्मित अत्याधुनिक संग्रहालय, जहां मल्टीमीडिया, डिजिटल डिस्प्ले और ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से इन नेताओं के विचार, संघर्ष और योगदान को दर्शाया गया है। इसके साथ ही परिसर में ध्यान केंद्र, विशाल जनसभा स्थल और हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं।
230 करोड़ की लागत, विरासत और भविष्य का संगम
लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह स्मारक न केवल अतीत की विरासत का सम्मान करता है, बल्कि राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और सुशासन के मूल्यों को जीवंत रखने का प्रेरक प्रयास भी है। इसे एक ऐसे राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां विचार, चिंतन और प्रेरणा का संगम हो सके।
गुमनाम भक्त ने अयोध्या को दिया दिव्य उपहार, 30 करोड़ की प्रतिमा कर्नाटक से पहुंची राम मंदिर
दो लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी
भव्य उद्घाटन समारोह में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ शहर इस आयोजन के साथ एक नए वैचारिक और सांस्कृतिक युग की शुरुआत का गवाह बनेगा।
पीएम मोदी ने X पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लिखा कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। पीएम ने यह भी कहा कि यहां स्थापित भव्य कांस्य प्रतिमाएं और आधुनिक संग्रहालय युवाओं को राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के योगदान को समझने का अवसर देंगे।
Location : Lucknow
Published : 25 December 2025, 6:34 AM IST
Topics : Lucknow News PM Modi Rashtra Prerna Sthal UP News