हिंदी
पीएम मोदी ने देश में एलपीजी को लेकर फैल रही आशंकाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग अनावश्यक घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न केवल अपनी मंशा जनता के सामने उजागर कर रहे हैं, बल्कि देश को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
LPG Crisis के बीच पीएम मोदी का बयान
New Delhi: पीएम मोदी ने देश में एलपीजी को लेकर फैल रही आशंकाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग अनावश्यक घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न केवल अपनी मंशा जनता के सामने उजागर कर रहे हैं, बल्कि देश को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि फिलहाल वे इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन अफवाह फैलाने वालों को जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि West Asia में चल रहे संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और वैश्विक ऊर्जा बाजार भी इससे प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के कारण कई देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि भारत इस चुनौती से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार आपूर्ति श्रृंखला में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है और हाल के दिनों में उन्होंने कई देशों के नेताओं से भी बातचीत की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कुछ लोग एलपीजी और अन्य जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों से निगरानी बढ़ाने और जमाखोरी रोकने की अपील की ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Chandauli News: गांवों में नहीं रहते, चुनाव में वोट डालने आते हैं? स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई बड़े संकटों का सामना किया है, जिनमें COVID-19 महामारी और Russia-Ukraine War जैसे घटनाक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हर देश की असली परीक्षा होती है और सभी को मिलकर जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।
Ballia Police Action: चोरों के बढ़ते हौसलों पर पुलिस ने कसी कमर, बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले दशक में ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग करीब 1 से 1.5 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा देश में एलपीजी कनेक्शनों की संख्या 14 करोड़ से बढ़कर 33 करोड़ से अधिक हो गई है और गैस पाइपलाइन नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश इस चुनौती से भी सफलतापूर्वक पार पा लेगा।