Budaun Crime: पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान, समधी-संधिन का चौंकाने वाला मामला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के पतसा गांव में समधी-संधिन के प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। मीरा देवी का समधी जयभगवान उर्फ पप्पू से प्रेम संबंध था। इसी संबंध के चलते उसके पति कालीचरण (50) की मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।