हिंदी
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार
New Delhi: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया। बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थे।
जानकारी के अनुसार उनके इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति से लेकर मोदी सरकार के संभावित कैबिनेट फेरबदल तक कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
BREAKING: Ravneet Singh Bittu has resigned as Union Minister of State. He was handling the Railways and Food Processing Industries portfolios. His resignation comes after the end of his Rajya Sabha tenure, as he was not re-nominated to the Upper House. Bittu's tenure as a Member… pic.twitter.com/ZmCvy2WuXc
— Dynamite News (@DynamiteNews_) July 24, 2026
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि अब वह पंजाब की राजनीति पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें राज्य में बड़ा चेहरा बना सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाकर पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।
राज्यसभा की सदस्यता हुई खत्म
जून 2026 में रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। संविधान के मुताबिक, अगर कोई मंत्री सांसद नहीं है तो वह केवल छह महीने तक ही मंत्री रह सकता है। यही वजह है कि उनका इस्तीफा लगभग तय माना जा रहा था।
भाजपा आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन और सरकार दोनों में बदलाव कर रही है। पार्टी 'एक व्यक्ति, एक पद' की नीति पर भी काम कर रही है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नए चेहरों को आगे लाने की तैयारी मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। बीजेपी संगठन को धार देने के लिए रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब में सक्रिय राजनीति में उतारना चाहती है।
बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेसी थे। उन्होंने साल 2019 में हुए चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर लुधियाना से चुनाव जीता था, लेकिन 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।
भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लुधियाना सीट से ही चुनाव लड़वाया था, लेकिन कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उन्हें चुनाव हरा दिया था। इससे पहले रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर 3 बार सांसद रह चुके थे। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 10:35 PM IST
Topics : bjp punjab new delhi ravneet singh bittu resignation punjab assembly elections Punjab Politics union minister resignation