Cabinet Decision: कैबिनेट में लिए गए दो बड़े फैसले, अश्विनी वैष्णव ने बताया सरकार का नया प्लान; जानिए क्या बदलेगा?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के दो बड़े फैसलों की जानकारी दी है। एक फैसला रेलवे कॉरिडोर से जुड़ा है तो दूसरा केमिकल सेक्टर को नई पहचान देने की योजना से। सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स और निवेश योजनाओं का भी जिक्र किया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 July 2026, 4:49 PM IST
google-preferred

Cabinet Briefing by Union Minister Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के दो अहम फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में देश के विकास से जुड़े दो बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनमें एक बड़ा आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ा फैसला है, वहीं दूसरा भारत के केमिकल सेक्टर को नई दिशा देने की योजना है।

क्या हैं दो बड़े फैसले?

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस परियोजना को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बताया गया है।

वहीं, दूसरा बड़ा फैसला भारत के केमिकल सेक्टर के विकास से जुड़ा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर की तरह ही केमिकल सेक्टर भी एक बुनियादी उद्योग है। इसलिए इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने एक नया तरीका अपनाने की योजना को मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें- ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दो, वरना देश ठप्प कर देंगे!’ CJP ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कल फिर होगी बैठक

देश में बनाए जाएंगे तीन डेडिकेटेड केमिकल पार्क

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार देश में तीन डेडिकेटेड केमिकल पार्क बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केमिकल पार्क को 1000 करोड़ रुपये का सपोर्ट दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इस उद्योग को मजबूत बनाना और देश में इस क्षेत्र के विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना है और सरकार इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए देश में कई बड़ी परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है।

तीसरे कार्यकाल में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इनमें 58 रेलवे प्रोजेक्ट, 37 हाईवे प्रोजेक्ट्स, 12 मेट्रो प्रोजेक्ट्स, 5 नए एयरपोर्ट, शिपिंग पोर्ट्स, रोपवेज, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स, क्लिन एनर्जी, इंडस्ट्रीयल पार्क्स, पीएम आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी कई परियोजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: 10 साल की सजा, 10 करोड़ का जुर्माना; पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की हरी झंडी, जानिए इसके कठोर प्रावधान

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कुल 28 लाख करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए देश में विकास की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

चीन को निर्यात बढ़ना सरकार की बड़ी उपलब्धि

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने चीन को भी कई सामानों का निर्यात करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। वैष्णव के मुताबिक, देश में उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  24 July 2026, 4:49 PM IST

Advertisement