हिंदी
सीजेपी प्रोटेस्ट की बीच एनटीए का बड़ा एक्शन
New Delhi: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के तूल पकड़ने के बाद शुक्रवार को मोदी सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर को बर्खास्त कर दिया है। अन्य पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
इसके अलावा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। सरकार की एनटीए पर ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
यह कार्रवाई उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी के पंचायती राज मंत्रालय में तबादले के एक दिन बाद सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि एजेंसी की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पिछले दो महीनों से शिक्षा मंत्रालय लगातार विवादों के केंद्र में बना हुआ है। पहले सीबीएसई की कक्षा 12 की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठे और इसके बाद नीट प्रश्नपत्र लीक मामले ने मंत्रालय की मुश्किलें बढ़ा दीं।
नीट-यूजी को लेकर छात्रों का विरोध अब देशव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है। यह आंदोलन प्रश्नपत्र लीक, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर चल रहा है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और संसद में इस मामले पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।
पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी में लंबे समय से प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी देश की सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों में से एक है। यह हर साल 15 से 20 राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं आयोजित करती है। इनमें NEET-UG, JEE Main, CUET-UG, CUET-PG, UGC-NET, CSIR-UGC NET, CMAT, GPAT, AIAPGET, JIPMAT, NCET, AISSEE, NCHM JEE, NSSNET, SHRESHTA, SWAYAM समेत कई अन्य परीक्षाएं शामिल हैं।
इन परीक्षाओं के माध्यम से मेडिकल, इंजीनियरिंग, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, प्रबंधन, फार्मेसी, शिक्षक शिक्षा और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश तथा पात्रता तय की जाती है।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 11:19 PM IST
Topics : Education News National Testing Agency nta officials dismissed Paper leak controversy Paper Leak Scam