‘अब शिक्षा में क्रांति का समय’, राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा; सरकार और शिक्षा मंत्री पर क्या लगाए आरोप?
शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए मौजूदा शिक्षा प्रणाली को ‘भ्रष्ट और अन्यायपूर्ण’ बताया है। उन्होंने पेपर लीक और छात्रों पर बढ़ते मानसिक तनाव का मुद्दा उठाते हुए 17 जुलाई को देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद करने का एलान किया है।