CWG 2026: भारत को बड़ा झटका! रजत पदक विजेता तुलिका मान अचानक टीम से बाहर, वजह ने चौंकाया

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रजत पदक विजेता जूडोका तुलिका मान को नाडा ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। पिछले 12 महीनों में तीन बार वेयरअबाउट्स नियमों का पालन नहीं करने के कारण यह कार्रवाई हुई। इसके चलते वह ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की भारतीय टीम से बाहर हो गई हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 5:01 PM IST
google-preferred

New Delhi: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 से ठीक पहले भारतीय खेल जगत को बड़ा झटका लगा है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक जीतने वाली स्टार जूडोका तुलिका मान को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस फैसले के बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। तुलिका से इस बार भी पदक की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन अब उनका ग्लासगो अभियान शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

निलंबन की वजह क्या है?

मामला किसी पॉजिटिव डोप टेस्ट का नहीं, बल्कि वेयरअबाउट्स (Whereabouts) नियमों के उल्लंघन का है। जानकारी के अनुसार, पिछले 12 महीनों के दौरान तुलिका मान तीन बार अपनी लोकेशन की अनिवार्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकीं। विश्व एंटी-डोपिंग नियमों के तहत यह गंभीर उल्लंघन माना जाता है। इसी आधार पर नाडा ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए अस्थायी निलंबन की कार्रवाई की।

एक जूडो कोच ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि तीन वेयरअबाउट्स विफलताओं के कारण तुलिका को टीम से हटाने का फैसला लिया गया।

भारत की उम्मीदों को लगा झटका

तुलिका मान ने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में +78 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। उनके अनुभव और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ग्लासगो में भी भारत की मजबूत पदक दावेदार माना जा रहा था। ऐसे में उनका बाहर होना भारतीय जूडो टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Ujjain Kal Bhairav Temple: मिठाई नहीं, यहां प्रसाद में मिलती है भस्म, जानिए उज्जैन के काल भैरव मंदिर की यह अद्भुत परंपरा

पहले अरुण कुमार भी हुए थे बाहर

तुलिका से पहले भारतीय जूडो टीम के एक अन्य खिलाड़ी अरुण कुमार को भी प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था। अरुण प्रतियोगिता से पहले हुए डोप टेस्ट में विफल पाए गए थे। लगातार दो खिलाड़ियों के बाहर होने से भारतीय जूडो दल की तैयारियों को भी झटका लगा है।

Cabinet Decision: कैबिनेट में लिए गए दो बड़े फैसले, अश्विनी वैष्णव ने बताया सरकार का नया प्लान; जानिए क्या बदलेगा?

27 जुलाई को रवाना होगी टीम

भारतीय जूडो टीम की स्पर्धाएं 31 जुलाई से शुरू होंगी। टीम 27 जुलाई को ग्लासगो के लिए रवाना होने वाली है। अब चयनकर्ता तुलिका मान के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी को मौका देने पर विचार कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  24 July 2026, 5:01 PM IST

Advertisement