पंजाब निकाय चुनाव में चला झाड़ू का जादू; बरनाला में विपक्ष का सूपड़ा साफ, सुजानपुर में त्रिशंकु मुकाबला

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों में सत्ताधारी AAP 700 से अधिक सीटें जीतकर सबसे आगे है। निर्दलीयों ने दूसरा स्थान बनाकर चौंकाया। नंगल में कांग्रेस आगे, सुजानपुर में त्रिशंकु मुकाबला और धनौला में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 May 2026, 4:57 PM IST
google-preferred

Chandigarh: पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब तेजी से साफ होने लगी है। राज्यभर के 115 काउंटिंग सेंटरों पर सुबह आठ बजे से ही मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों और नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने एकतरफा बढ़त बना ली है। 'आप' 700 से अधिक सीटें जीतकर सबसे आगे चल रही है।

वहीं, इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर निर्दलीय उम्मीदवारों ने किया है, जिन्होंने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंकाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर रखा है। कई इलाकों में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) का प्रदर्शन भी बेहतर नजर आ रहा है।

कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर

नंगल नगर काउंसिल चुनाव के अब तक के दो राउंड के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी मामूली बढ़त बनाए हुए है। कुल 19 वार्डों के नतीजों में से कांग्रेस ने 6 वार्डों पर जीत दर्ज की है, जबकि आम आदमी पार्टी 5 और भाजपा 2 वार्डों पर सिमट गई है। अब तीसरे राउंड की गणना शुरू होने जा रही है।

  • कांग्रेस की जीत: वार्ड नंबर 1, 2, 6, 7 और 9
  • आम आदमी पार्टी की जीत: वार्ड नंबर 3, 4, 8, 11 और 12
  • भाजपा की जीत: वार्ड नंबर 10

पंजाब में निकाय चुनाव पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैलेट पेपर से ही डाले जाएंगे वोट; पढ़ें पूरी खबर

सुजानपुर में त्रिशंकु मुकाबला, बरनाला में विपक्ष का सूपड़ा साफ

सुजानपुर नगर कौंसिल के नतीजों ने सभी राजनीतिक दलों को बड़ा झटका दिया है। यहाँ किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों को ही 4-4 सीटें मिली हैं, जबकि 3 सीटों पर आजाद (निर्दलीय) उम्मीदवारों ने बाजी मारकर मुकाबले को त्रिशंकु बना दिया है।

दूसरी ओर, जिला बरनाला के कस्बा धनौला में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा क्लीन स्वीप किया है। यहाँ के 13 वार्डों में से 'आप' के 8 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि शेष 5 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। हैरान करने वाली बात यह रही कि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल यहाँ अपना खाता तक नहीं खोल सके। धनौला के वार्ड नंबर 1 से 'आप' की रणजीत कौर 396 वोट लेकर विजयी रहीं।

श्रीहरगोबिंदपुर का परिणाम

श्रीहरगोबिंदपुर नगर काउंसिल के सभी 11 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जहाँ कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहाँ का पूरा रिपोर्ट कार्ड इस प्रकार है:

कांग्रेस: वार्ड 1 से मनजीत कौर (51 वोट से), वार्ड 2 से नवदीप सिंह (222 वोट से), वार्ड 3 से बलविंदर कौर (17 वोट से) और वार्ड 6 से जसविंदर कौर (110 वोट से) विजेता रहीं।

नगर निकाय चुनाव 2026: जीत-हार से तय होगा मंत्रियों का राजनीतिक कद और बीजेपी का भविष्य

आम आदमी पार्टी: वार्ड 4 से गौरव भल्ला (52 वोट से) जीते, जबकि वार्ड 7 से चेतन कुमार और वार्ड 9 से अमरीक सिंह निर्विरोध चुने गए।

निर्दलीय: वार्ड 5 से जीवन ज्योतिका (86 वोट से), वार्ड 8 से कुलवंत सिंह (निर्विरोध), वार्ड 10 से हरविंदर कौर (330 वोट से) और वार्ड 11 से परमिंदर कौर (निर्विरोध) विजेता रहीं।

Location :  Chandigarh

Published :  29 May 2026, 4:57 PM IST

Related News

Advertisement