खुशियों का सफर बना मातम: पलटी बस, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत, 19 घायल

मुरैना से उज्जैन जा रही एक शादी की बारात गुरुवार सुबह राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। काचरी जोड़ के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 April 2026, 6:52 PM IST
google-preferred

Bhopal: मुरैना से उज्जैन जा रही एक शादी की बारात गुरुवार सुबह राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। काचरी जोड़ के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

नींद की झपकी से हुआ बड़ा हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र ट्रेवल्स की बस में लगभग 60 से 70 बाराती सवार थे, जो रछेड़ गांव से उज्जैन की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे चालक को झपकी आने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खाई में उतरते हुए दूसरी लेन में जाकर कई बार पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस करीब 10 से 12 मीटर तक पलटती रही।

GT vs RCB: अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला, पिच और मौसम तय करेंगे जीत का समीकरण

मौके पर मचा कोहराम

हादसे के बाद बस के भीतर और आसपास चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों में फंस गए तो कई बाहर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

तीन की मौत, कई घायल गंभीर

हादसे में अंशु उर्फ विष्णु तोमर (25) और अभय तोमर (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हे की दादी बिटोली देवी (60) ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Shilpi Murder Case: हरदोई कांड पर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा, बोले-पीड़ित बेटी को संतुष्ट बताने वाले अफसरों को हटाओ

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Location :  Bhopal

Published :  30 April 2026, 6:52 PM IST

Advertisement