Jharkhand: चंदवा में ट्रक रोकते ही पुलिस रह गई दंग, अंदर जाकर खुला बड़ा राज

झारखंड के लातेहार में शुक्रवार को तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए लेकिन लातेहार पुलिस ने शराब तस्करों का हाईटेक जुगाड़ फेल कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 May 2026, 11:24 PM IST
google-preferred

Latehar: झारखंड के लातेहार में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र से करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस ने इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, प्रकाश कुमार रवानी, राम कुमार पाण्डेय, गौतम कुमार और छोटू कुमार यादव के रूप में की है।

लातेहार के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रांची से चंदवा होते हुए पलामू और गढ़वा की ओर भेजी जा रही है।

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में चंदवा थाना पुलिस ने सासंग मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया।

अवैध शराब की खेप बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो, एक क्रेटा कार और उनके पीछे चल रहे 12 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं दोनों चारपहिया वाहनों की डिक्की से भी शराब जब्त की गई।

केदारनाथ में VIP दर्शन के बदले नियम: अब इतने रुपये की पर्ची, मंदिर समिति ने जारी की नई SOP

पुलिस को दे रहे थे चकमा

तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। ट्रक में “एल-लाइसिन सल्फेट” लिखे प्लास्टिक बोरे रखे गए थे, जिनमें धान की भूसी भरी गई थी। इसी भूसी के नीचे शराब की खेप छिपाकर बिहार और झारखंड में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने ट्रक से करीब 200 बोरा धान की भूसी भी बरामद की है।

बरामद शराब की कीमत

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 1054 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त की। इनमें 714 पेटी ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की, 300 पेटी रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 20 पेटी मैकडॉवेल्स व्हिस्की (180 एमएल) और 20 पेटी मैकडॉवेल्स व्हिस्की (750 एमएल) शामिल हैं। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो, क्रेटा कार और 12 चक्का ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

Shubhendu Adhikari PA Murder Case: गाजीपुर से झारखंड जुड़े साजिश के तार, CBI ने वाराणसी से विनय को दबोचा

चंडीगढ़ से लाई जा रही थी शराब

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के मुताबिक यह शराब चंडीगढ़ से लाई जा रही थी। तस्करों की योजना इसे झारखंड और बिहार में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, प्रकाश कुमार रवानी, राम कुमार पाण्डेय, गौतम कुमार और छोटू कुमार यादव के रूप में की है। वहीं मुख्य सरगना रंजीत यादव उर्फ गोलू और ट्रक चालक की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

Location :  Latehar

Published :  29 May 2026, 11:22 PM IST

Advertisement