हिंदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
New Delhi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे जनता को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में जनता के दिलों की धड़कने तेज हो गई है, क्योकि जब भी पीएम मोदी जनता को संबोधित करते हैं तो वह अपने बड़े फैसलों से जनता को सरप्राइज दे देते हैं। आज के संबोधन में भी पीएम मोदी जनता को बड़ा दिवाली तोहफा दे सकते हैं। साथ ही कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।
इसी बीच, चलिए जानते हैं पीएम मोदी अब तक कितनी बार जनता को संबोधित कर चुके हैं और कौन- कौन से बड़े फैसले ले चुके हैं-
सबसे पहले बात करते हैं, जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार देश को 27 मई 2014 को संबोधित किया। पीएम मोदी का यह राष्ट्र के नाम पहला भाषण था, जिसमें उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे विकास और बदलाव की दिशा में काम करेंगे। इसके बाद से ही पीएम मोदी ने समय-समय पर देश को संबोधित किया है, खासकर जब कोई बड़ा फैसला देना हो या जनता को किसी विषय पर अवगत कराना हो।
सस्पेंस बरकरार: PM Modi के आज के संबोधन में क्या होगा बड़ा ऐलान?
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका प्रभाव देश के हर वर्ग पर पड़ा है।
8 नवंबर 2016 को अचानक पीएम मोदी ने घोषणा की कि देश में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद कर दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने यह फैसला काले धन को रोकने के लिए लिया था।
1 जुलाई 2017 को पीएम ने जीएसटी लागू किया जिससे देश में एक समान टैक्स सिस्टम लाकर टैक्स की जटिलताओं को खत्म किया गया।
8 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला सुनाया।
9 नवंबर 2019 को अपने संबोधन में सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि विवाद के फैसले के बाद, पीएम ने देश से शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की।
19 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के चलते, मोदी ने अपने संबोधन के जरिए जनता कर्फ्यू का ऐलान किया, साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मान दिया।
24 मार्च 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया और उसकी विस्तारित जानकारी दी।
12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज शुरू किया।
जीएसटी में बड़े बदलाव से पहले PM Modi का संबोधन आज, जानिए क्या हो सकता है बड़ा ऐलान
19 नवंबर 2021 को तीन विवादित किसान कानूनों को वापस लेने की घोषणा की, जिससे देशभर के विरोध को शांत किया गया।
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान राष्ट्र के नाम संबोधन:
मार्च 2020 में कोरोना महामारी फैलने के बाद पीएम मोदी ने कई बार राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की, जनता से सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा और आर्थिक राहत पैकेजों की जानकारी दी। ये संबोधन लोगों के लिए आश्वासन और मार्गदर्शन का काम करते रहे।
PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का गुजरात दौरा क्यों है खास, जानिए 5 बड़ी बातें
आज, 21 सितंबर 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक खास संबोधन देने जा रहे हैं, जिसमें माना जा रहा है कि वे 22 सितंबर से लागू होने वाले नए जीएसटी सुधारों के बारे में विस्तार से बात करेंगे। यह संबोधन आर्थिक सुधारों और आम जनता को मिलने वाली राहत के बारे में होगा। इस संबोधन को लेकर देश में उत्सुकता और सस्पेंस दोनों हैं, क्योंकि इससे जनता के किचन बजट और रोजमर्रा के खर्चों पर बड़ा असर पड़ने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकाल के दौरान देश को कई बार अचानक संबोधित किया है और बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उनका हर संबोधन देश के लिए नई उम्मीद लेकर आता है। आज का संबोधन भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें जीएसटी सुधारों के जरिये आम जनता को मिलने वाली राहत की घोषणा की संभावना है।
Location : New Delhi
Published : 21 September 2025, 4:01 PM IST
Topics : News Delhi PM Modi Address Nation PM Modi