PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का गुजरात दौरा क्यों है खास, जानिए 5 बड़ी बातें

पीएम नरेंद्र मोदी का आज का गुजरात दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। यह दौरा न केवल राज्य के विकास को नई दिशा देगा बल्कि देश के समुद्री क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में भी बड़ा कदम है। आइए जानते हैं इस दौरे की 5 बड़ी बातें

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 September 2025, 9:08 AM IST
google-preferred

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज गुजरात दौरा है।  इस बार कई मायनों में यह दौरा अहम माना जा रहा है। यह दौरा न केवल राज्य की विकास योजनाओं को गति देगा, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी इसका महत्व काफी ज्यादा है। पीएम मोदी अपने गृह राज्य में जनता और कार्यकर्ताओं को संदेश देने के साथ-साथ कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। आइए जानते हैं इस दौरे की 5 बड़ी बातें।

1. समुद्री क्षेत्र में नई सौगात

प्रधानमंत्री मोदी भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान समुद्री क्षेत्र से जुड़ी 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें मुंबई, कोलकाता, पारादीप और कांडला जैसे बड़े बंदरगाहों पर नए टर्मिनल, कार्गो हैंडलिंग सुविधाएं और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इससे भारत के समुद्री व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा: समृद्धि की नई दिशा में नया कदम, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

2. तटीय सुरक्षा को मजबूत करने की पहल

इस दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई और कार निकोबार द्वीप में तटीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की तटीय रक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और समुद्री गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

3.  करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के लिए 26,354 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवाएं, शहरी परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी योजनाएं शामिल हैं। भावनगर में सर टी. जनरल अस्पताल और जामनगर में गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल के विस्तार कार्य राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देंगे।

PM Modi Birthday: अमेरिका, न्यूजीलैंड से लेकर रूस तक, जानें पीएम मोदी के जन्मदिन पर वैश्विक नेताओं ने क्या शुभकामनाएं दीं

4. विरासत और विकास का संगम

पीएम मोदी इस दौरान धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex) का दौरा करेंगे। लगभग 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह परिसर भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं को प्रदर्शित करेगा और इसे पर्यटन, शिक्षा और अनुसंधान का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा।

5. कुल 34,200 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में कुल 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। यह दौरा ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘समुद्र से समृद्धि’ के विज़न को साकार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के समुद्री क्षेत्र और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Location :