Etah News: आने वाले त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हुई बड़ी तैयारियां

एटा में कांवड़ यात्रा और आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 February 2026, 7:03 PM IST
google-preferred

Etah: जनपद में कांवड़ यात्रा और आने वाले त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विभिन्न धर्मों, समुदायों और सामाजिक संगठनों से जुड़े संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी रही।
अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले से होकर गुजरते हैं, ऐसे में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

शांति बनाए रखने की अपील

बैठक के दौरान जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी भी प्रकार की असुविधा या तनाव से बचते हुए सभी आयोजनों को सकुशल संपन्न कराना है।

Fatehpur: प्रशासन बेखबर, फतेहपुर में बीमारियों को खुला न्योता; जानिये पूरा मामला

जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून व्यवस्था में सहयोग का आह्वान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और त्योहारों के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा, लेकिन प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की समस्या या विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

Islamabad Terror Attack: जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ाया, अब तक 69 लोगों की मौत और 169 की हालत नाजुक

बैठक में एडीएम प्रशासन, एडीएम एफआर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीओ नगर, सीओ सकीट सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 6 February 2026, 7:03 PM IST

Advertisement
Advertisement