हिंदी
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय पर सोना तस्कर गिरफ्तार (image source: internet)
New Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। अधिकारियों ने एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ।
आरोपी सैन फ्रांसिस्को से एअर इंडिया की उड़ान एआई-4174 से दिल्ली पहुंचा था। वह ग्रीन चैनल से निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ और उसे रोक लिया गया। शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद गहन तलाशी शुरू की गई।
“पद नहीं, काम मेरी पहचान है…” कार्यकाल खत्म होते ही वेल्डिंग की दुकान पर लौटे पूर्व मेयर भरत भाई
तलाशी के दौरान अधिकारियों को आरोपी की पैंट की अंदरूनी परत में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त जेबें मिलीं। इन जेबों में 24 कैरेट शुद्धता वाले 115 सोने के बार छिपाए गए थे, जिनका कुल वजन 3,565 ग्राम बताया गया है।
बरामद सोने की शुद्धता 999.9 पाई गई है और इसकी बाजार कीमत 5.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। सीमा शुल्क विभाग ने तुरंत सोना जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।
Maharajganj Accident: 33KV लाइन ठीक करते समय बड़ा हादसा, 4 कर्मचारी करंट से झुलसे, एक गंभीर
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में सोने की तस्करी के प्रयासों में तेजी देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने पर सीमा शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों के मुनाफे में वृद्धि हुई है, जिससे ऐसे मामलों में इजाफा हुआ है।
इसी वजह से तस्कर अब नए और उन्नत तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि सुरक्षा जांच से बच सकें। सीमा शुल्क विभाग ने एयरपोर्ट पर निगरानी और कड़ी कर दी है। इसके तहत रियल टाइम यात्री डेटा विश्लेषण, जोखिम पहचान प्रणाली और सख्त तलाशी व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि इस तरह की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
Location : New Delhi
Published : 17 May 2026, 6:35 AM IST