मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, मोम के कैप्सूल में छिपा था सोना, करोड़ों का माल जब्त
मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में 6.859 किलो 24 कैरेट सोने की धूल बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 10.75 करोड़ रुपये है। मामले में पांच बांग्लादेशी नागरिकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।