हिंदी
एक्स से सस्पेंड होकर ‘कॉकरोच इज बैक’ (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के रूप में सोशल मीडिया पर चल रहा एक कैपेंन इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह पार्टी चर्चाओं के केंद्र में है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर कोकरोच जनता पार्टी के हैंडल को गुरूवार को सस्पेंड कर दिया गया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह ‘कॉकरोच इज बैक’ के नाम से एक्स पर जबरदस्त तरीके से वापसी करने में सफल रही।
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कई तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर इसकी चर्चाएं जोर पकड़ रही है। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही है आने वाले समय में यह पार्टी एक राजनीतिक दल के रूप में सामने आ सकती है और चुनाव भी लड़ सकती है। लेकिन सियासी तौर पर इस पार्टी के राह में कई रोड़े यानि बाधाएं है।
“कॉकरोच जनता पार्टी” का एक्स हैंडल गुरुवार को अचानक सस्पेंड कर दिया गया था, जिससे इसके समर्थकों और फॉलोअर्स के बीच हलचल बढ़ गई। लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह हैंडल “कॉकरोच इज बैक” नाम से फिर से सक्रिय हो गया।
इस वापसी के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस कैम्पेन की चर्चा और तेज हो गई है। लोग इसे एक नए तरह के डिजिटल राजनीतिक प्रयोग के रूप में भी देख रहे हैं, वहीं कुछ इसे सिर्फ एक वायरल ऑनलाइन मूवमेंट मान रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर केवल सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि सामान्य जन चर्चा में भी इसका जिक्र होने लगा है। एक्स, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसके नाम और विचारों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ लोग इसे व्यंग्यात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष के तौर पर जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि इसके पीछे कोई संगठित राजनीतिक ढांचा मौजूद है या नहीं।
इस वायरल कैम्पेन के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में “कॉकरोच जनता पार्टी” एक वास्तविक राजनीतिक दल के रूप में उभर सकती है और चुनावी मैदान में उतर सकती है।
लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी संगठन को एक राजनीतिक दल के रूप में स्थापित होने के लिए कई औपचारिक और कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इनमें संगठन का ढांचा, संविधान, सदस्यता, और चुनाव आयोग में पंजीकरण जैसी शर्तें शामिल होती हैं।
अगर “कॉकरोच जनता पार्टी” वास्तव में एक राजनीतिक दल बनने की दिशा में आगे बढ़ती है, तो उसे भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए कई नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक होता है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केवल सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना किसी भी समूह को राजनीतिक दल का दर्जा दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचा और वैधानिक मान्यता जरूरी होती है।
फिलहाल “कोकरोच जनता पार्टी” के सामने कई तरह की चुनौतियां और बाधाएं दिखाई दे रही हैं। इनमें सबसे बड़ी चुनौती इसकी वास्तविक संरचना और उद्देश्य को लेकर स्पष्टता की कमी है।
इसके अलावा, सोशल मीडिया ट्रेंड से निकलकर एक औपचारिक राजनीतिक दल बनने तक का सफर लंबा और जटिल होता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कैम्पेन आने वाले दिनों में किस दिशा में आगे बढ़ता है- क्या यह सिर्फ एक वायरल चर्चा बनकर रह जाएगा या वास्तव में राजनीतिक पहचान हासिल करेगा।
Location : New Delhi
Published : 22 May 2026, 1:04 PM IST
Topics : Cockroach Janta Party Election Commission Indian politics Social Media Viral Twitter Trends