Live Now

CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके से झारखंड का युवक पूछेगा सवाल, पुलिस का सख्त पहरा, CJP प्रदर्शन पर जानिये ताजा अपडेट

सोशल मीडिया पर रातों-रात खड़ी हुई Cockroach Janta Party ने आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस का सख्त पहरा है। पढ़िये लाइव अपडेट

Updated : 6 June 2026 , 8:40 AM
google-preferred

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस वर्चुअल पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके इस प्रदर्शन को लीड करने के लिये बोस्टन से दिल्ली पहुंचे हैं। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है और जंतर-मंतर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को कई दिग्गज लोगों ने अपना समर्थन दिया है, जिसमें प्रमुख एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk), दिल्ली विश्वविद्याल के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोनक खत्री (Ronak Khatri) समेत कई युवा भी शामिल हैं।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी इस पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कई अटकलें लग रहीं हैं और सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चा है।
इस रिपोर्ट में जानिये प्रदर्शन से जुड़ा ताजा अपडेट

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Jun 2026 08:40 AM (IST)

      CJP Protest Live Update: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले ‘क्या करें-क्या न करें’ की गाइडलाइन जारी

      डिजिटल ग्रुप Cockroach Janata Party ने आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संगठन ने 6 जून सुबह 9 बजे प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई है। साथ ही प्रदर्शन के दौरान 'क्या करें' और 'क्या न करें' की लिस्ट भी शेयर की जिसमें-

      क्या करें:

      • तिरंगा और किताब साथ रखें
      • हर गतिविधि रिकॉर्ड करें
      • शरारती तत्वों की रिपोर्ट करें
      • सनस्क्रीन, टोपी और पानी साथ रखें

      क्या न करें:

      • अकेले न आएं
      • ट्रोल्स से बहस न करें
      • फूल फेंककर नुकसान न करें, भेंट करें
      • भूखे प्रदर्शन में शामिल न हों

    • 06 Jun 2026 08:36 AM (IST)

      CJP Protest Live Update: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग फिर दोहराई

      कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग एक बार फिर दोहराई है। शनिवार सुबह संगठन के संस्थापक Abhijeet Dipke की भारत वापसी से पहले यह मांग प्रमुखता से उठाई गई। सीजेपी का आरोप है कि NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय को लेनी चाहिए। संगठन के मुख्य प्रवक्ता Sourav Das ने कहा कि सीबीएसई अधिकारियों के तबादले जैसे कदम केवल दिखावटी हैं और इससे परीक्षा प्रणाली में मौजूद गहरी खामियां दूर नहीं होंगी। पार्टी ने निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।

    • 06 Jun 2026 08:19 AM (IST)

      झारखंड से आया युवक पूछेगा सवाल

      कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके के आने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे झारखंड के युवक विजय कुमार ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वे दिपके के न तो समर्थक हैं और न ही वो प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। विजय ने कहा कि उनको अभिजीत दिपके से एक सवाल पूछना है, इसलिये वे एयरपोर्ट आये हैं।

    • 06 Jun 2026 08:19 AM (IST)

      एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं अभिजीत दिपके

      जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लीड करने के लिये कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके कुछ ही देर में एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। हालांकि उन्होंने समर्थकों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिये मना किया था लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक कुछ समर्थक और कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिये एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हैं।

Location :  New Delhi

Published :  6 June 2026, 8:17 AM IST

Advertisement