प्रदर्शन के बीच CJP नेता अभिजीत दिपके की दादी का निधन, क्या अंतिम संस्कार में होंगे शामिल?
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई का 85 वर्ष की उम्र में हिंगोली के संतुक पिंपरी गांव में निधन हो गया है। एक तरफ जहां पूरा परिवार शोक में है, वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत को एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, जिससे उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है।