हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
New Delhi: मौसम विभाग के अनुसार 10 जून 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। प्री-मानसून और मानसून की सक्रियता के चलते उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में 10 जून को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली चमकने की संभावना है। 11 जून की रात हल्की बारिश और धूल भरी आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम दो तरह का असर दिखा सकता है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ जिलों में लू का प्रभाव बना रह सकता है, जबकि कई अन्य जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, देवरिया, बरेली, मेरठ, आगरा सहित कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है।
बिहार में 10 से 12 जून के बीच मौसम काफी गंभीर रह सकता है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 15 जून तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है, जबकि कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
Bahraich News: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ दारोगा, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में भी लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
Location : New Delhi
Published : 9 June 2026, 8:38 PM IST