हिंदी
कॉकरोच जनता पार्टी की इंटरनेट पर चर्चा तेज (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक अनोखा कैपेंन चल रहा है। इस कैंपेन का नाम कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इस पार्टी की खासी चर्चाएं हो रहीं है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्टर्स और घोषणाओं के साथ यह लोगों का खासा ध्यान खींच रही है। इसके नाम की वजह से कई लोग इसे एक राजनीतिक दल मान रहे हैं। दरअसल, यह एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन है, जिसे गत दिनों देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद लॉंच किया गया।
हालांकि कानूनी शिकायतों के बाद इस व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन और कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स हैंडल अबसे थोड़ी देर पहले सस्पेंड कर दिया गया है।
इस कैंपेन और इसके संस्थापक के बार में बताने से पहले हम यह साफ करना चाहते हैं कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अपनी टिप्पणी के अगले दिन गत शनिवार को सफाई जारी करते हुए कहा था कि “एक मामले की सुनवाई के दौरान मेरी मौखिक टिप्पणियों को मीडिया के एक वर्ग द्वारा गलत तरीके से पेश किए जाने से मुझे पीड़ा हुई है। मैंने विशेष रूप से उन लोगों की आलोचना की थी, जिन्होंने फर्जी और जाली डिग्रियों के सहारे बार (कानूनी पेशे) जैसे क्षेत्रों में प्रवेश किया है। ऐसे ही कुछ लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य सम्मानित पेशों में भी घुसपैठ कर चुके हैं, इसलिए मैंने उन्हें परजीवी (कॉकरोच) जैसा बताया था।”। सीजेआई के इस बयान से साफ है कि उन्होंने युवाओं को लेकर ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की थी।
जानकारी के मुताबिक सीजेआई सूर्यकांत की कथित टिप्पणी के खिलाफ ही सोशल मीडिया पर ऑनलाइन अभियान शुरू किया। इस अभियान और कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके है। हांलाकि उनके कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ आनलाइन एकस्शन लिया गया और इस एक्स हैंडल को अब सस्पेंड कर दिया गया है।
हालांकि एक्स हैंडल को सस्पेंड करने की कार्रवाई से पहले इस कैपेंन को सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली। एक्स पर इसके 12.20 M फॉलोअर्स हो चुके थे। इंस्टाग्राम पर इसक एकाउंट के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट पर इसके संस्थापक और संयोजक का नाम अभिजीत दीपके दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया। उसके बाद बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढाई की। वे एक एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक वह कभी आम आदमी पार्टी के प्रचार प्रसार के लिये भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 2020 से 2023 के बीच AAP की सोशल मीडिया टीम के साथ काम किया था।
अभिजीत दीपके से बीबीसी न्यूज़ मराठी ने विस्तार से बात की है जिसमें उन्होंने बताया है कि इस तरह का सोशल मीडिया कैंपेन उन्होंने किस वजह से शुरू की.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के सोशल मीडिया कैंपेन के आइडिया को लेकर अभिजीत दीपके ने कहाल कि उनको भारत के मुख्य न्यायाधीश का बयान अच्छा नहीं लग। मुझे वह हास्यास्पद लगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका कैंपेन कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि युवाओं द्वारा बनाया गया एक व्यंग्यात्मक डिजिटल आंदोलन है। उन्होंने कहा कि सीजेआई के बयान ने मुझे आइडिया दिया कि हमें ऑनलाइन एक पैरोडी पार्टी बनानी चाहिए, जिसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी हो। इस पार्टी में शामिल होने के लिए मैंने पात्रता तय कीं, जैसे- आपको आलसी होना होगा जैसा सीजेआई ने कहा, आपको बेरोज़गार होना होगा और आप लगातार ऑनलाइन रहने वाले हों जैसा सीजेआई ने कहा था।"
Location : New Delhi
Published : 21 May 2026, 5:50 PM IST