Netflix की 6 महीने पुरानी थ्रिलर ‘तस्करी’ क्यों बनी हर दर्शक की पहली पसंद, जानिये ऐसा क्या है?

Netflix पर 6 महीने पहले रिलीज हुई 7 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज ‘तस्करी’ आज भी टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। सस्पेंस, एक्शन और रोमांच से भरपूर हर एपिसोड दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है, जबकि इसका चौंकाने वाला क्लाइमैक्स कहानी को और खास बना देता है।

Updated : 9 June 2026, 2:40 PM IST
google-preferred

New Delhi: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इनमें से कई सीरीज रिलीज के समय खूब चर्चा बटोरती हैं, लेकिन कुछ ही हफ्तों या महीनों में ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हो जाती हैं। हालांकि, एक ऐसी थ्रिलर सीरीज भी है जिसने रिलीज के छह महीने बाद तक अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी है। यह सीरीज लगातार Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है।

6 महीनों से ट्रेंडिंग लिस्ट में कायम

करीब छह महीने पहले रिलीज हुई यह सीरीज शुरुआत से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दौरान कई नई वेब सीरीज और शो आए, लेकिन इसके बावजूद यह सीरीज अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही। लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहना किसी भी सीरीज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। यही वजह है कि यह सीरीज एक बार फिर सुर्खियों में है।

Web Series: रोहित शेट्टी की कॉप टीम में शामिल हुए विवेक ओबेरॉय, लगाएंगे एक्शन का तड़का

IMDb पर भी मिली अच्छी रेटिंग

दर्शकों के साथ-साथ इंटरनेट मूवी डाटा बेस (IMDb) पर भी इस सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। IMDb ने इस सीरीज को 10 में से 7.1 की रेटिंग दी है। यह रेटिंग दर्शाती है कि दर्शकों ने इसकी कहानी, प्रस्तुति और कलाकारों के अभिनय को पसंद किया है। थ्रिलर और क्राइम ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इस सीरीज की खास पहचान बन चुकी है।

क्या है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी एक ऐसे कस्टम्स ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने उसूलों और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। हालांकि, उसे सस्पेंड कर दिया जाता है, लेकिन बाद में एक बड़े मिशन के लिए दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

उसे एक अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व करने का मौका मिलता है। इस टास्क फोर्स का गठन सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स के एक असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा किया जाता है। टीम में उन अधिकारियों को शामिल किया जाता है, जिन्हें पहले भ्रष्टाचार का हिस्सा बनने से इनकार करने के कारण किनारे कर दिया गया था।

हर एपिसोड में भरपूर थ्रिल

सीरीज के कुल 7 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में रोमांच और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। इसकी कहानी दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई नए मोड़ सामने आते हैं, जो उत्सुकता को और बढ़ा देते हैं। वहीं, सीरीज का क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंकाने का काम करता है।

Michael Box Office: माइकल जैक्सन की बायोपिक ने मचाया धमाल, ओपेनहाइमर को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड

‘तस्करी’ में इमरान हाशमी का दमदार किरदार

Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाए हुए इस शो का नाम ‘तस्करी (Taskaree: The Smuggler’s Web)’ है। यह सीरीज 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। सीरीज में अभिनेता इमरान हाशमी ने कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीणा का मुख्य किरदार निभाया है।

उनके अलावा शरद केलकर, नंदीश संधू, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर और जोया अफरोज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। कलाकारों के अभिनय और कहानी की मजबूत पकड़ ने इस सीरीज को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है। यही कारण है कि रिलीज के छह महीने बाद भी ‘तस्करी’ Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है।

Location :  New Delhi

Published :  9 June 2026, 2:40 PM IST

Advertisement