टॉक्सिक प्यार की खौफनाक तस्वीर: दुकान में घुसकर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, देख सहम गये लोग

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जहां एक लड़के ने शक के चलते अपनी ही गर्लफ्रेंड को कपड़े की दुकान में घुसकर बेरहमी से पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 May 2026, 3:55 PM IST
google-preferred

Mumbai: क्या कोई प्यार का रिश्ता इतना भी टॉक्सिक (जहरीला) हो सकता है कि सामने वाला जानवर बनकर पीटता रहे और पीड़ित चुपचाप जुल्म सहता रहे? महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

यहां की एक कपड़े की दुकान का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी ही गर्लफ्रेंड पर बेरहमी से टूट पड़ता है। शक के चलते उपजे इस गुस्से ने लड़के को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने सरेआम रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया।

दुकान में घुसकर बरसाए लात-घूंसे

वायरल वीडियो में आरोपी लड़के की हैवानियत साफ देखी जा सकती है। वह अचानक दुकान के अंदर दाखिल होता है और बिना कुछ सोचे-समझे लड़की पर हमला कर देता है। आरोपी पहले उसका मुंह दबोचकर गला कसता है और फिर उस पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाने लगता है। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित लड़की खुद को बचाने के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करती नहीं दिखी। वह अवाक खड़ी होकर सिर्फ मार खाती रही।

130 साल पुरानी इमारत बनी मौत का जाल? मुंबई की स्वदेशी मार्केट में खतरे के बीच जारी कारोबार

मासूम बच्चा सहमा, बाल पकड़कर घसीटा

जब यह खौफनाक वारदात हो रही थी, तब दुकान में मौजूद एक छोटा सा बच्चा डर के मारे काउंटर के नीचे छिप गया। लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ; उसने लड़की के बाल पकड़े और उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से घसीटा। इस दौरान लड़की सिर्फ रोती हुई और अपने बिखरे बालों को ठीक करती नजर आई। आरोपी काउंटर के नीचे छिपे बच्चे को भी डराता हुआ दिखा। यह पूरी घटना रिश्तों में बढ़ती जा रही संवेदनहीनता और हिंसक प्रवृत्ति को बयां करती है।

फुटपाथ पर भीख मांग रहा था मेडिकल छात्र, मुंबई पुलिस ने पिता से मिलाया तो भावुक हो उठा थाना

पुलिस पहुंची, पर प्रेमिका ने शिकायत से किया इनकार

सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मामले में हस्तक्षेप किया। लेकिन इस कहानी का सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया, जब पीड़ित लड़की ने अपने हिंसक बॉयफ्रेंड के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया। लड़की का कहना था कि यह उनका 'आपसी मामला' है। पीड़िता के इस कदम ने समाज और पुलिस प्रशासन के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Mumbai

Published :  28 May 2026, 3:55 PM IST

Advertisement