शर्मनाक हरकत: गोरेगांव होटल में रोटियों पर थूक रहा था कारीगर, सजग ग्राहक ने मोबाइल में कैद की लाइव करतूत

मुंबई के गोरेगांव स्थित फिश कोलीवाडा होटल में रोटियों पर थूक लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी कर्मचारी कौसर गफ्फार शेख को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 May 2026, 3:54 PM IST
google-preferred

Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके से एक बेहद घिनौना और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नामचीन होटल में ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए रोटियों पर थूक लगाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

संतोषनगर के 'फिश कोलीवाडा' होटल की घटना

यह पूरी घटना गोरेगांव ईस्ट के संतोषनगर स्थित 'फिश कोलीवाडा' होटल की है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 23 मई 2026 की रात दिंडोशी इलाके के रहने वाले 48 वर्षीय दीपक दत्ताराम पवार खाना खाने के लिए बाहर निकले थे। वह पहले किसी दूसरे भोजनालय में गए, लेकिन वहां भारी भीड़ होने के कारण वह आगे बढ़ गए और संतोषनगर के फिश कोलीवाडा होटल पहुंच गए। वहां जाते ही जो मंजर उन्होंने देखा, उसने उनके होश उड़ा दिए।

फुटपाथ पर भीख मांग रहा था मेडिकल छात्र, मुंबई पुलिस ने पिता से मिलाया तो भावुक हो उठा थाना

हर रोटी पर थूक लगाकर भट्टी में सेक रहा था आरोपी

शिकायतकर्ता दीपक पवार के मुताबिक, जैसे ही वह होटल के पास पहुंचे, उनकी नजर तंदूर (भट्टी) पर रोटी बना रहे कारीगर पर पड़ी। उन्होंने देखा कि वह कर्मचारी आटे की लोई बेलने के बाद उस पर कथित तौर पर थूक लगा रहा था और फिर उसे सेकने के लिए भट्टी में डाल रहा था। वह यह हरकत लगातार हर रोटी के साथ कर रहा था। दीपक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए अपने मोबाइल से इस घिनौनी करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो वायरल होते ही भड़का स्थानीय लोगों का गुस्सा

दीपक पवार ने होटल से आने के बाद इस वीडियो को स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिखाया। वीडियो देखते ही लोगों में भारी नाराजगी और गुस्सा फैल गया। इसके बाद 25 मई की रात स्थानीय निवासियों ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दिंडोशी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को शांत कराते हुए आरोपी कर्मचारी को अपनी हिरासत में ले लिया।

130 साल पुरानी इमारत बनी मौत का जाल? मुंबई की स्वदेशी मार्केट में खतरे के बीच जारी कारोबार

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी कौसर गफ्फार

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 53 वर्षीय कौसर गफ्फार शेख के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है और यहां होटल में तंदूर कारीगर के रूप में काम करता था। स्थानीय लोगों ने होटल के मालिक फैय्याज अहमद शेख पर भी घोर लापरवाही बरतने और लोगों की सेहत को खतरे में डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

Location :  Mumbai

Published :  27 May 2026, 3:53 PM IST

Advertisement