इटावा में कलयुगी बेटे का आतंक! मां बोली- हर दिन डर के साये में जी रही हूं

इटावा के जसवंतनगर में 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने छोटे बेटे पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 28 May 2026, 2:45 PM IST
google-preferred

Etawah : जसवंतनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय मां ने अपने ही छोटे बेटे पर नशे में मारपीट करने, पैसे छीनने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह कई बार पुलिस से गुहार लगा चुकी है, लेकिन आरोपी बेटा खुलेआम धमकी देता घूम रहा है।

मां ने सुनाई प्रताड़ना की कहानी

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गुलाब बाड़ी वाल्मीकि मोहल्ला निवासी जगरानी पत्नी दासीराम ने आरोप लगाया कि उनका छोटा बेटा बंटी उर्फ सुधीर आए दिन शराब और नशे की हालत में घर पहुंचता है और पैसों की मांग करता है। पैसे न देने पर वह मारपीट और अभद्रता करता है। महिला का कहना है कि बेटे के डर से उनका घर में रहना तक मुश्किल हो गया है।

बड़े भाई ने भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता के साथ पहुंचे बड़े बेटे निरंकार उर्फ सुंदर ने भी आरोपी बंटी उर्फ सुधीर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी उन पर जानलेवा हमला कर चुका है। आरोप है कि उसने गले पर हथियार से वार कर जान से मारने की कोशिश की थी। परिवार का कहना है कि आरोपी का व्यवहार लगातार हिंसक होता जा रहा है।

इटावा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। जगरानी का कहना है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन आरोपी के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया जाता। इससे परिवार में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Location :  Etawah

Published :  28 May 2026, 2:45 PM IST

Advertisement