क्रिकेट के दीवानों हो जाओ तैयार: ग्रेटर नोएडा में लगेगा दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों का मेला, जानें कब से शुरू होंगे मैच

ग्रेटर नोएडा में 3 से 13 जून तक बिग क्रिकेट लीग का आयोजन होगा जिसमें Chris Gayle, Shikhar Dhawan, Harbhajan Singh जैसे दिग्गज खेलेंगे। 6 टीमें, 18 मैच और फ्री एंट्री के साथ यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहेगा। यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है।

Updated : 28 May 2026, 3:06 PM IST
google-preferred

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अगले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों से जगमगाने वाला है। पहली बार यहां Big Cricket League (BCL) का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 जून से 13 जून तक चलेगा। टूर्नामेंट में दुनिया के कई मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल

मैदान पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan, स्पिनर Harbhajan Singh, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज Chris Gayle, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान Ross Taylor, श्रीलंका के ऑलराउंडर Thisara Perera और दिग्गज बल्लेबाज Tillakaratne Dilshan जैसे सितारे खेलते नजर आएंगे।

T20 वर्ल्ड कप जीतने पर Team India को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का बड़ा ऐलान

दर्शकों के लिए फ्री रहेगी एंट्री

टूर्नामेंट आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत दी है। बिग क्रिकेट लीग के सभी मुकाबलों में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह निशुल्क रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का खेल देखेंगे।

आयोजन को लेकर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी इस आयोजन में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

छह टीमें खेलेंगी 18 मुकाबले

बिग क्रिकेट लीग के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ट्रैवल टेक कंपनी EaseMyTrip के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। टी-20 फॉर्मेट में कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग की मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई मरींस है।

T20 World Cup 2026 Final: ट्रॉफी के साथ करोड़ों की बारिश! जानिए जीतने पर टीम इंडिया को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

आयोजकों के मुताबिक टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग 25 से अधिक देशों में किया जाएगा, जिससे ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

बिग क्रिकेट लीग के लीग कमिश्नर Dilip Vengsarkar ने कहा कि इस लीग का मकसद युवा खिलाड़ियों को एक विश्वस्तरीय मंच देना है, जहां वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलकर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

Location :  Greater Noida

Published :  28 May 2026, 3:06 PM IST

Related News

Advertisement