Deoria Clash News: देवरिया में लड़की को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल; जानिये क्यों हुआ बवाल

जिले के Tarkulwa थाना क्षेत्र के जामुनी टोला कारीपुर गांव में लड़की से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 May 2026, 3:51 PM IST
google-preferred

Deoria: जिले के Tarkulwa थाना क्षेत्र के जामुनी टोला कारीपुर गांव में लड़की से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

मारपीट में 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

सूचना मिलते ही तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

गांव में बढ़ाई गई पुलिस निगरानी

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  28 May 2026, 3:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement