अपहरण केस दर्ज होने के बाद फांसी पर लटकी मिली युवती; लखनऊ के होटल में लखीमपुर की छात्रा का शव

लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र स्थित एक होटल में लखीमपुर खीरी की 22 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान Lakhimpur Kheri निवासी गुंजन मिश्रा के रूप में हुई है, जिसके अपहरण का मामला पहले से दर्ज था।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 May 2026, 3:29 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र स्थित एक होटल में लखीमपुर खीरी की 22 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान Lakhimpur Kheri निवासी गुंजन मिश्रा के रूप में हुई है, जिसके अपहरण का मामला पहले से दर्ज था।

होटल मिलन के कमरे में मिली युवती की लाश

पुलिस के अनुसार गुंजन मिश्रा 25 मई से नाका स्थित होटल मिलन के कमरा नंबर 23 में अकेले ठहरी हुई थी। 27 मई को काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल स्टाफ को शक हुआ, जिसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई।

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा

नाका हिंडोला पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। होटल कर्मचारियों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया, जहां युवती दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

एमए संस्कृत की छात्रा थी गुंजन

परिवार के अनुसार गुंजन एमए संस्कृत सेकंड ईयर की छात्रा थी। भाई संदीप सिंह ने बताया कि 25 मई को वह घर से अचानक गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद परिवार ने सदर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

CCTV में अकेले घर से निकलती दिखी युवती

परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गुंजन अकेले घर से निकलती दिखाई दी थी। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा था, तभी 27 मई की रात लखनऊ पुलिस से शव मिलने की सूचना मिली।

बैग में मिले नए कपड़े और मोबाइल

परिवार ने बताया कि गुंजन घर से बिना पैसे और मोबाइल के निकली थी। उसने स्कूटी खरीदने के लिए 35 हजार रुपये बचाकर रखे थे, जो घर पर ही मिले। हालांकि लखनऊ में उसके बैग से नए कपड़े, मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद हुई है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

इंस्पेक्टर नाका हिंडोला के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और होटल में ठहरने से लेकर युवती की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  28 May 2026, 3:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement