

नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक नींद की आवश्यकता होती है। इसका कारण उनका मल्टीटास्किंग व्यवहार, हार्मोनल बदलाव और नींद की गुणवत्ता से जुड़ा है। जानें रिसर्च के 3 मुख्य कारण।
महिलाओं की नींद (सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: क्या आपने कभी गौर किया है कि महिलाएं अक्सर पुरुषों की तुलना में ज्यादा देर तक सोना पसंद करती हैं या सुबह देर से उठती हैं? यह सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक सच्चाई है। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में औसतन 20 से 30 मिनट अधिक नींद की जरूरत होती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी वजह सिर्फ शारीरिक थकावट नहीं, बल्कि मानसिक गतिविधियों से जुड़ी है। हाल ही में हुए शोधों ने इसके पीछे के 3 मुख्य कारणों का खुलासा किया है। बता दें कि वैज्ञानिकों ने 70,000 लोगों को स्लीप ट्रैकर बांधकर इस जानकारी को जुटाया है। इस रिसर्च में दिमाग की तरंगों, सांस और हरकतों का डाटा इकट्ठा किया गया।
1. मल्टीटास्किंग के चलते दिमाग पर ज्यादा दबाव
महिलाएं एक साथ कई काम करने की आदत रखती हैं, जिसे मल्टीटास्किंग कहा जाता है। एक ही समय में घर, ऑफिस, बच्चों की देखभाल और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाना उनके मस्तिष्क पर ज्यादा दबाव डालता है। यही वजह है कि उनके दिमाग को अधिक आराम की आवश्यकता होती है, जो नींद के माध्यम से ही संभव है।
मल्टीटास्किंग से होने वाला मानसिक तनाव (सोर्स- इंटरनेट)
2. हार्मोनल बदलाव भी नींद को प्रभावित करते हैं
महिलाओं के शरीर में मासिक धर्म, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसे जैविक बदलाव नियमित रूप से होते रहते हैं। ये बदलाव न केवल उनकी भावनात्मक स्थिति को प्रभावित करते हैं, बल्कि नींद के पैटर्न पर भी असर डालते हैं। शरीर को संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा विश्राम की जरूरत होती है।
3. नींद की गुणवत्ता में फर्क
शोध में पाया गया कि महिलाएं अक्सर हल्की नींद (light sleep) में अधिक समय बिताती हैं और बार-बार नींद से जाग जाती हैं। इससे उनकी नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिसके कारण उन्हें नींद पूरी करने के लिए अधिक समय चाहिए होता है।
नींद की गुणवत्ता (सोर्स- इंटरनेट)
क्या कहती है रिसर्च?
ब्रिटेन की Loughborough University’s Sleep Research Centre में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में लगभग 20 मिनट अधिक नींद की जरूरत होती है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि महिलाएं दिनभर में दिमाग का उपयोग ज्यादा करती हैं, इसलिए उनका मस्तिष्क ज्यादा रिकवरी की मांग करता है।
यह लेख विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों और शोधों पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना अनिवार्य है। यह सामग्री केवल जागरूकता और जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है।