Side Effects Of Paper Cups: जान हथेली पर रखकर पेपर कप में चाय पीते है लोग, वैज्ञानिक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

पेपर कप में चाय-कॉफी पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक! खौलते ड्रिंक्स में घुलते हैं 25,000 माइक्रोप्लास्टिक कण और हैवी मेटल्स। जानिए कैसे यह आपकी लिवर-किडनी को नुकसान पहुंचाता है और कांच-स्टील क्यों बेहतर है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 September 2026, 8:06 AM IST
google-preferred

New Delhi: अक्सर जब हम दुकानों या चाय के टपरियों पर रुकते हैं, तो डिस्पोजेबल पेपर कप में गर्म चाय या कॉफी पीना पूरी तरह सुरक्षित और इको-फ्रेंडली लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मासूम सा दिखने वाला पेपर कप आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है? वास्तव में, ये कप पूरी तरह कागज के नहीं होते।

इन्हें लीक-प्रूफ और मजबूत बनाने के लिए इनकी अंदरूनी परत पर पॉलीएथिलीन (PE) या बायोप्लास्टिक (PLA) की एक पतली प्लास्टिक कोटिंग की जाती है। जैसे ही इसमें खौलती चाय या सूप डाला जाता है, यह कोटिंग घुलकर ड्रिंक में खतरनाक रसायन मिलाने लगती है।

रिसर्च का खौफनाक खुलासा

साल 2021 में ‘जर्नल ऑफ हेजार्डस मैटेरियल्स’ में प्रकाशित एक रिसर्च ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। वैज्ञानिकों ने जब अलग-अलग कंपनियों के पेपर कपों में खौलता पानी डालकर 15 मिनट तक रखा, तो 100ml पानी में औसतन 25,000 माइक्रोन आकार के माइक्रोप्लास्टिक कण पाए गए।

मैच भी हुआ, बात भी जमी, फिर भी क्यों नहीं लगा दिल? जानिए क्या है चॉइस पैरालिसिस का खौफनाक ट्रेंड

इसके अलावा, नैनोप्लास्टिक (1 माइक्रोमीटर से छोटे कण) और लेड, क्रोमियम व कैडमियम जैसे भारी धातु (Heavy Metals) भी ड्रिंक में रिलीज होते दिखे। यह नैनोप्लास्टिक सीधे हमारी कोशिकाओं (Cells) तक पहुंचकर शरीर में सूजन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस पैदा करते हैं।

हार्मोनल डिसबैलेंस से लेकर गंभीर बीमारियां

रोजाना पेपर कप में गर्म ड्रिंक्स पीने से यह टॉक्सिन धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगते हैं। ये रसायनिक कण हमारे इम्यून सिस्टम, हार्मोनल बैलेंस और सेल्स के सामान्य कामकाज को पूरी तरह बिगाड़ सकते हैं। लंबे समय तक इनका सेवन करने से दिमाग, लिवर, किडनी और दिल की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

इतना ही नहीं, सस्ते कपों में इस्तेमाल होने वाली घटिया प्रिंटिंग इंक के केमिकल भी पेट में चले जाते हैं। इसलिए डॉक्टरों की सलाह है कि चाय-कॉफी के लिए पेपर कप की जगह पारंपरिक कांच, चीनी मिट्टी या स्टील के कप का ही इस्तेमाल करें।

Location :  New Delhi

Published :  23 September 2026, 8:04 AM IST

Related News

Advertisement