DSSSB ने शुरू की जिला अदालत भर्ती प्रक्रिया, 10वीं पास और ग्रेजुएट्स के पास नौकरी का शानदार मौका; जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट, प्यून और प्रोसेस सर्वर समेत 641 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। 10वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार 04 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 October 2026, 10:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एक शानदार अवसर पेश किया है। बोर्ड ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और फैमिली कोर्ट्स में पर्सनल असिस्टेंट (PA), सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA), जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA), प्रोसेस सर्वर और प्यून (Orderly/Dak Peon) के कुल 641 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 04 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

641 रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, विभिन्न विभागों और पदों के लिए कुल 641 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 206 पद, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 27 पद, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) के 174 पद, प्रोसेस सर्वर के 92 पद और प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून के 142 पद शामिल हैं। सभी पदों पर भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत की जा रही है।

सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए आई खुशखबरी! बिना लिखित परीक्षा रेलवे में 2008 पदों पर भर्ती; देखें अंतिम तारीख

पात्रता मापदंड और आयु सीमा की शर्तें

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्यून और प्रोसेस सर्वर पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे।

घर बैठे इन आसान स्टेप्स में करें ऑनलाइन अप्लाई

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले डीएसएसएसबी के आधिकारिक आवेदन पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर दिए गए New Registration लिंक पर क्लिक करके अपना बेसिक विवरण दर्ज करें।

सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा पास, जल्द करें अप्लाई

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद अपनी पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स भरें और संबंधित पद (Post Code) का चयन करें। अंत में अपनी फोटो, सिग्नेचर व जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें।

Location :  New Delhi

Published :  9 October 2026, 10:46 AM IST

Advertisement