पानीपत में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस ने लेडी टीचर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पानीपत में गोहाना बाईपास के पास शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक लेडी टीचर को तेज रफ्तार स्कूल बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा देख आरोपी ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 October 2026, 9:43 AM IST
google-preferred

Panipat: हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला शिक्षिका की जान चली गई। रोजाना की तरह घर से तैयार होकर स्कूल पढ़ाने जा रही लेडी टीचर को गोहाना बाईपास के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका बस के नीचे आकर काफी दूर तक घिसटती चली गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

न्यू मुखीजा कॉलोनी के मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा

मृतका की पहचान शीतल के रूप में हुई है। वह अपने पीछे एक मासूम बेटी को छोड़ गई हैं। परिजनों ने बताया कि शीतल न्यू मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली थीं और वहीं से रोजाना स्कूल ड्यूटी के लिए निकलती थीं। शुक्रवार सुबह जैसे ही वह अपनी स्कूटी से कॉलोनी के मुख्य रोड से बाहर निकलकर गोहाना बाईपास रोड पर चढ़ीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रांसफर-पोस्टिंग और रिश्वतखोरी के आरोपों पर घिरी पंजाब सरकार, CBI जांच रद्द कराने के लिए खटखटाया SC का दरवाजा

सुविधा के लिए कुछ दिन पहले ही सीखी थी स्कूटी

अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि शीतल को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ही स्कूटी चलाना सीखा था और हाल ही में एक नई स्कूटी खरीदी थी। अब वह रोजाना इसी स्कूटी से आसानी से स्कूल आने-जाने लगी थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह नई स्कूटी उनके लिए काल बन जाएगी।

राहगीरों के शोर मचाने पर रुकी बस, आरोपी चालक फरार

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने जब लेडी टीचर को बस के साथ घिसटते देखा तो तुरंत जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। राहगीरों की आवाज सुनकर ड्राइवर ने बस रोकी, लेकिन तब तक शिक्षिका की सांसें थम चुकी थीं। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपी बस चालक वाहन छोड़कर तुरंत फरार हो गया।

त्योहारों से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की पाकिस्तान की साजिश! अमृतसर में AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड के साथ दबोचा गया तस्कर

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस पुलिस टीम के साथ मौके पर और सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Location :  Panipat

Published :  9 October 2026, 9:43 AM IST

Related News

Advertisement