त्योहारों से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की पाकिस्तान की साजिश! अमृतसर में AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड के साथ दबोचा गया तस्कर

त्योहारों से पहले अमृतसर में हथियारों की बड़ी खेप बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से AK-47, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड मिलने का दावा किया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 October 2026, 2:50 PM IST
google-preferred

Chandigarh: पंजाब के अमृतसर में सीमा पार से हथियार और विस्फोटक पहुंचाने के कथित नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर देहाती पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से AK-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के कनेक्शन की जांच कर रही है।

आरोपी के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बा पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है। वह तरनतारन जिले के सराय अमानत खां थाना क्षेत्र के चीमा खुर्द गांव का रहने वाला बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक AK-47 राइफल, एक मैगजीन, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

अमृतसर में बड़ी वारदात: इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या; सोशल मीडिया पर छाया सन्नाटा

पाकिस्तान से हथियार आने का पुलिस का दावा

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी के कथित तौर पर विदेश में बैठे देश विरोधी तत्वों और पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सीमा पार से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए हथियारों और विस्फोटकों की खेप पंजाब तक पहुंचाई जा रही थी।

त्योहारों से पहले बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

त्योहारों के मौसम से पहले हथियार और विस्फोटकों की इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। हालांकि, बरामद सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और इसके पीछे वास्तव में कौन लोग शामिल हैं, इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या, एक्टिवा पर भागते संदिग्धों की CCTV फुटेज आई सामने

आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने अमृतसर के घरिंडा थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

पूरे नेटवर्क के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

अमृतसर देहाती पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस कथित नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियारों की खेप सीमा पार से किस माध्यम से पहुंची और इसे आगे किसे सौंपा जाना था। मामले में आगे और गिरफ्तारियां या बरामदगी होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

Location :  Chandigarh

Published :  4 October 2026, 2:50 PM IST

Advertisement