हिंदी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (सोर्स- एक्स)
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बलिया और देवरिया जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दिवंगत सपा नेताओं के पैतृक आवास जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।
अपने इस दौरे की शुरुआत करते हुए अखिलेश यादव आज बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस श्रद्धांजलि सभा में उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के इन दिग्गज नेताओं का एक साथ पहुंचना राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
PDA रथ पर सवार होकर मैदान में उतरे Akhilesh Yadav, रायबरेली से शुरू हुआ 2027 का चुनावी रण
बलिया के कार्यक्रम के तुरंत बाद, अखिलेश यादव का काफिला देवरिया जिले के लिए रवाना होगा। देवरिया पहुंचकर वे दिवंगत पूर्व विधायक सुरेश यादव के घर जाएंगे। वहां वे पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और उनके शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाएंगे।
इन दोनों नेताओं के निधन से समाजवादी पार्टी को एक गहरी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई करना पार्टी के लिए आसान नहीं होगा।
Location : Lucknow
Published : 9 October 2026, 8:37 AM IST