Ram Govind Chaudhary Death: छात्र आंदोलन से सत्ता के शिखर तक, यूं बनी रामगोविंद चौधरी की अलग पहचान
पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का निधन बलिया के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर जेपी आंदोलन, जेल, विधानसभा, मंत्री पद और नेता प्रतिपक्ष तक पहुंचा। करीब पांच दशक के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने संघर्ष और समाजवाद को राजनीति का आधार बनाया।