Uttar Pradesh: बढ़ती मंहगाई को लेकर सपा ने योगी सरकार को बताया जिम्मेदार, कही ये बात…

आज सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी बढ़ती हुई मंहगाई के आंकड़े को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 27 February 2020, 5:49 PM IST
google-preferred

लखनऊः आज सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बढ़ती हुई मंहगाई को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आम लोगों को कई तरीके की परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ेंः सपा नेता ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ये लोकतंत्र की हत्या है ... 

साथ ही कहा की सरकार किसानों से उनकी उपज सस्ती कीमतों पर खरीदकर व्यापारियों को उपलब्ध करा रही है।  रामपुर से सपा सांसद आजम खान को पर हुई कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा की सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। मगर विपक्ष सरकार की किसी भी कारवाई से न दबेगा और न झुकेगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कलेक्ट्रेट की हटी सुरक्षा तो डीएम ने उठाए सवाल, पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र

सीएम योगी द्वारा कल सदन में बोलते हुए विपक्ष पर 30 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाने पर कहा की यदि सरकार के पास कोई सबूत है तो कारवाई करें। सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए रामगोविन्द चौधरी ने कहा की योगी सरकार में स्वेटर वितरण, जीपीएफ, बीज और आवास घोटालें हुए। इस पर सरकार ने अब तक क्या कारवाई की। ये भी सरकार को बताया चाहिये।

Published :  27 February 2020, 5:49 PM IST

Advertisement