हिंदी
अखिलेश यादव ने संतों का लिया आशीर्वाद (img: Dynamite News)
Ayodhya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया और पूर्व मंत्री पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समानता और धार्मिक एकता की बात कही। उन्होंने महिलाओं को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।
भागवत कथा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा, "सभी हरि भक्त मिलकर जय राधे श्याम जो कह रहे हैं, यही हमारे समाज की और देश की खूबसूरती है।"
उन्होंने कहा, "भागवत कथा के कार्यक्रम में हम लोगों को शामिल होने का मौका मिला। मैं सभी श्रद्धालुओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।"
रामनगरी में बोले अखिलेश यादव... रामायण और महाभारत हमारी महान संस्कृति का अहम हिस्सा
#AkhileshYadav #Ayodhya #BhagwatKatha #PawanPandey #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty https://t.co/PW4yeCSraD
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 8, 2026
अखिलेश यादव ने भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा, "हमारे देश की संस्कृति इतनी महान है कि हम बचपन से ही रामायण और महाभारत सुनते रहते हैं।" उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाएं केवल आध्यात्मिक ज्ञान देने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मन और मनोबल को मजबूत करने का भी काम करती हैं।
अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सामाजिक भेदभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "अहंकार, सत्ता, भेदभाव, जाति, ऊंच-नीच, छुआछूत का वंदन आज हमारे सामने है।"
उन्होंने धार्मिक एकता और समानता का संदेश देते हुए कहा, "हमारे लिए तो जो प्रभु श्री राम हैं, वही प्रभु श्री कृष्ण हैं और जो श्री कृष्ण हैं, वही श्री राम हैं।" उन्होंने आगे कहा कि कथा मन और मनोबल को बढ़ाने का काम करती है।
रामनगरी में बोले अखिलेश यादव... रामायण और महाभारत हमारी महान संस्कृति का अहम हिस्सा
#AkhileshYadav #Ayodhya #BhagwatKatha #PawanPandey #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty https://t.co/PW4yeCSraD
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 8, 2026
अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। उनके अयोध्या पहुंचने और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा है।
Location : ayodhya
Published : 8 October 2026, 4:59 PM IST