चतरा में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, घर से चला रहा था अफीम का धंधा

चतरा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कुन्दा थाना क्षेत्र के टिटही भरगाँव में छापेमारी कर 3 किलो 264 ग्राम गीला अफीम बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो अपने घर से ही अवैध कारोबार चला रहा था। बरामद अफीम की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 22 April 2026, 3:57 PM IST
google-preferred

Chatra: चतरा जिले में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कुन्दा थाना क्षेत्र के टिटही भरगांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गीला अफीम बरामद किया है। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है क्योंकि आरोपी लंबे समय से अपने घर से ही नशे का अवैध कारोबार चला रहा था।

गुप्त सूचना पर बनी रणनीति

एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि टिटही भरगांव निवासी नंदकिशोर गंझू अपने घर में भारी मात्रा में अफीम छिपाकर रखे हुए है और उसे बाहर सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

Jharkhand News: चतरा में ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आइए जानते है कितने का माल हुआ बरामद

इस टीम का नेतृत्व सिमरिया के एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने किया। पुलिस टीम ने पूरी रणनीति के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी और मौके से 3 किलो 264 ग्राम गीला अफीम बरामद किया।

मौके से तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर गंझू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह सामने आया कि वह लंबे समय से अफीम का अवैध कारोबार कर रहा था और इसे बाहरी जिलों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई है। जिससे इस नेटवर्क की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

एसपी अनिमेश नैथानी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चतरा अब अफीम तस्करों के लिए सुरक्षित नहीं है। पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके पूरे सप्लाई नेटवर्क और आर्थिक स्रोतों को भी ध्वस्त किया जाएगा।

नारी शक्ति को सलाम: जब सबने छोड़ा साथ, तब ‘ममता’ बनी उम्मीद; अदम्य साहस से समाज को दिखाई नई दिशा

अभियान रहेगा जारी

इस कार्रवाई में एसडीपीओ सिमरिया, कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एसआई नागेश्वर पंडित और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। जिससे चतरा को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके।

Location :  Chatra

Published :  22 April 2026, 3:57 PM IST

Advertisement