चर्चित पत्थर कारोबारी श्रीनिवास ने खोला मोर्चा, डीएमओ मनोज टोप्पो पर घूसखोरी, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों के राजस्व नुकसान का दावा
झारखंड के चतरा जिले में 17.29 करोड़ रुपये की माइनिंग रॉयल्टी गड़बड़ी और घूसखोरी के आरोपों ने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। एक तरफ पत्थर कारोबारी ने सीधे ईडी और सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई है, तो दूसरी तरफ डीएमओ ने इसे 26 करोड़ का खेल बताते हुए नया मोड़ दे दिया है।