हिंदी
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की गंभीर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने का एलान किया है।
हर्षित राणा रिप्लेसमेंट (Image Source: Google)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले बड़ा फैसला लेते हुए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। हर्षित राणा 4 फरवरी 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान उनके घुटने में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। शुरुआती जांच में चोट को हल्का माना गया, लेकिन आगे की मेडिकल रिपोर्ट्स ने चिंता बढ़ा दी है।
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने 5 फरवरी को हर्षित राणा की क्लिनिकल जांच कराई, जिसमें उनके घुटने में सूजन और मूवमेंट में कमी पाई गई। राणा ने तेज दर्द की शिकायत भी की थी। इसके बाद कराए गए स्कैन में खुलासा हुआ कि उन्हें Lateral Meniscus यानी घुटने के बाहरी हिस्से में गंभीर चोट आई है। मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला की सलाह के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बिना सर्जरी उनकी रिकवरी संभव नहीं है। मेडिकल टीम ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को क्यों मनाने उतरा श्रीलंका? भारत-पाक मैच पर बड़ा बयान
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण आगामी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बोर्ड ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही यह भी साफ किया गया कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। सिराज की एंट्री से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हर्षित राणा के बाहर होने और मोहम्मद सिराज के शामिल होने के बाद भारत के अपडेटेड स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन , तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल , रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज हैं।
आज से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है, पहले ही दिन तीन मैच खेले जाएंगे जिसमें भारत अपना पहला मैच यूएसए खिलाफ खेलेगी जहां सभी की नजरें सिराज के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।