UP News: शादीशुदा शख्स संग दिखी महिला, पत्नी ने बीच सड़क पर उतार दिया ‘प्यार का भूत’; पति खड़ा देखता रह गया

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ देख लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। पत्नी और प्रेमिका के बीच हाथापाई, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 June 2026, 5:45 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति को कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने सड़क को कुछ देर के लिए अखाड़े में बदल दिया। पत्नी का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि उसने पति की प्रेमिका को बीच सड़क पर रोक लिया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई।

पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित टीडीआई मॉल के पीछे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला को अपने पति पर पहले से शक था। इसी बीच उसने पति को एक अन्य महिला के साथ देख लिया। पति को कथित प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

आगरा जिपलाइन हादसे पर छलका माता-पिता का दर्द, बोले- ‘दो घंटे तड़पता रहा बेटा, फिर भी नहीं मिली मदद’

सड़क पर शुरू हुई मारपीट

विवाद बढ़ने के साथ दोनों महिलाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज भी कर रही थीं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कपड़े फटे, ईंट उठाकर किया बचाव

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथापाई के दौरान एक महिला के कपड़े तक फट गए। वहीं दूसरी महिला खुद का बचाव करने के लिए सड़क किनारे पड़ी ईंट उठा लेती है। हालांकि वहां मौजूद लोगों और पति ने किसी तरह दोनों को अलग करने की कोशिश की।

हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स, कई बड़े नाम, UP STF ने आगरा में तोड़ी तस्करों की कमर; करोड़ों का माल बरामद

पति छुड़ाता रहा दोनों को

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा असहज स्थिति पति की दिखाई दी। एक तरफ पत्नी का गुस्सा था तो दूसरी तरफ प्रेमिका के साथ विवाद बढ़ता जा रहा था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति लगातार दोनों महिलाओं को अलग कराने और मामला शांत कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

Location :  Agra

Published :  1 June 2026, 5:45 PM IST

Advertisement