कन्नौज हाईवे पर मौत का जाल! रॉन्ग साइड DCM से टकराई कार, 2 की मौत

कन्नौज जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही डीसीएम और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 June 2026, 4:34 PM IST
google-preferred

Kannauj : जिले में सोमवार तड़के नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही एक डीसीएम और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ कस्बे के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कार कानपुर की ओर जा रही थी तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रही डीसीएम से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में कानपुर नगर जिले के शिवली थाना क्षेत्र के पुरादेव गांव निवासी विशाल (33), अम्बर कटियार (35) और रौनक (32) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मानीमऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

कन्नौज: क्या है वो मामला, जिसमें कोर्ट ने नवाब सिंह यादव को सुनाई 8 साल की सजा

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विशाल और अम्बर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रौनक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कार से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि मानीमऊ कस्बे के पास बने एक कट से अक्सर वाहन रॉन्ग साइड में आ जाते हैं। उनका कहना है कि इसी कट से अचानक डीसीएम दूसरी लेन में आ गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ और दो युवकों की जान चली गई।

Location :  Kannauj

Published :  1 June 2026, 4:34 PM IST

Advertisement