सीतापुर में पत्नी के प्रेमी की पीट-पीटकर मौत, आपत्तिजनक हालत में पकड़ने पर बवाल

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई। घर में घुसे पत्नी के कथित प्रेमी को पति और मोहल्ले के लोगों ने जमकर पीट दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 16 May 2026, 8:12 PM IST
google-preferred

Sitapur: सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सनसनीखेज घटना सामने आई। घर में घुसे पत्नी के कथित प्रेमी को पति और मोहल्ले के लोगों ने जमकर पीट दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

रिश्तेदारी जाने की बात कहकर घर लौटा पति

पुलिस के मुताबिक हरगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के सेमरीभान गांव निवासी रकीब (35) से कथित संबंध थे। इसकी जानकारी महिला के पति को पहले से थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पति रिश्तेदारी जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने शाम को पत्नी को फोन कर बताया कि वह रात में घर नहीं लौटेगा। इसके बाद महिला ने कथित तौर पर रकीब को घर बुला लिया।

आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़का पति

रात करीब 10:30 बजे महिला का पति अचानक अपने एक साथी के साथ घर पहुंच गया। वहां उसने पत्नी और रकीब को कथित आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

इसके बाद पति ने रकीब की पिटाई शुरू कर दी और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक को बेरहमी से पीटा।

महिला भी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

मारपीट के दौरान महिला भी घायल हो गई। पुलिस के अनुसार महिला का एक हाथ और पैर टूट गया है तथा सिर में भी गंभीर चोट आई है।

वहीं रकीब के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। दोनों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रकीब की मौत हो गई।

महिला ने बताया- घर में घुसा था चोर

पुलिस पूछताछ में महिला ने दावा किया कि घर में चोर घुसा था, जिसे पति और अन्य लोगों ने पीटा। इसी पिटाई में उसकी मौत हुई।

Balwant Shahi ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sitapur

Published :  16 May 2026, 8:12 PM IST

Advertisement