पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद या कोई गहरी साजिश? प्रतापगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में गुरुवार को एक विवाहिता का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, सीओ रानीगंज और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 October 2026, 11:48 AM IST
google-preferred

Pratapgarh: फतनपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में गुरुवार को एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काजोल (24) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, सीओ रानीगंज और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आशापुर निवासी अनिरुद्ध पाल की शादी करीब एक साल पहले प्रयागराज के शिवगढ़ भावपुर की रहने वाली काजोल से हुई थी। अनिरुद्ध गुजरात में ट्रक चलाता है और इन दिनों घर आया हुआ था। गुरुवार को जब परिजनों ने कमरे की खिड़की से काजोल का शव लटका हुआ देखा, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें - Pratapgarh: 2015 के हत्याकांड में 11 साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद और 25 हजार जुर्माना

सूचना पर पहुंचे सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा और फतनपुर थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं।

पति से विवाद की चर्चा, मायके वालों ने काटा हंगामा

विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी आशापुर गांव पहुंच गए। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। वहीं, स्थानीय लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें - Pratapgarh: नन्ही जान ने जैसे ही दुनिया में ली पहली सांस, बुझ गई मां की आंखें; बिना ममता के रह गई नवजात

क्या कहते हैं अधिकारी

सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Location :  Pratapgarh

Published :  1 October 2026, 11:48 AM IST

Related News

Advertisement