दोस्त को छोड़ने जा रहा था साथी और रास्ते में मौत ने थाम लिया दामन, बदायूं में तेज रफ्तार डम्फर ने दोनों रौंदा

बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 September 2026, 7:58 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बादल और ललेई गांवों के बीच बेकाबू डंपर ट्रक ने दो युवकों को ले जा रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।

मौके पर दोनों युवकों की हालत थी गंभीर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार शाम को हुआ। मृतकों की पहचान बादल गांव के सोवरन सिंह के बेटे छविराम (33) और ललेई गांव के प्यारे लाल के बेटे बृजभान सिंह (30) के तौर पर हुई है। दोनों कुंवरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें - Budaun: मैरिज हॉल बना नकली खाद का अड्डा, छापे के बाद सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

बताया जा रहा है कि छविराम अपने दोस्त बृजभान को मोटरसाइकिल से ललेई गांव ले जा रहा था। रास्ते में बादल और ललेई गांवों के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर PRV 6625 की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत दोनों युवकों को बदायूं जिला अस्पताल ले गई। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की खबर सुनते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादीशुदा थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे थे। दोनों युवकों की एक साथ मौत से उनके परिवार पूरी तरह टूट गए हैं और गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें - Budaun: बदायूं जिला अस्पताल में देर रात चोरों का धावा, कमरा बंद कर हुए फरार

फरार डंपर चालक की तलाश में पुलिस

कुंवरगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस डंपर ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, औपचारिक शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  22 September 2026, 7:58 PM IST

Related News

Advertisement