हिंदी
सुलतानपुर में सनसनीखेज वारदात (Img: Dynamite News)
Sultanpur: अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर मारपीट करने और रुपये छीनने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मो. साहिल, कल्लू और दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे सराफा कारोबार के सिलसिले में सुलतानपुर आए थे। शाम करीब 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह गभड़िया पुल के पास मुसाफिरखाना जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें - Sultanpur News: दफ्तर में ठुमके और कुर्सी छोड़ने का अल्टीमेटम! परियोजना निदेशक के सशर्त इस्तीफे ने उड़ाई शासन की नींद
आरोप है कि इसी दौरान मो. साहिल और कल्लू वहां पहुंचे और अमहट तक छोड़ने की बात कहकर शशांक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। अमहट चौराहे के पास पहुंचने पर दोनों ने दो-तीन अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद शशांक के साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें - Sultanpur: जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौटते परिवार पर डंपर का कहर, मां-बेटी की मौत
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले में सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
Location : Sultanpur
Published : 17 September 2026, 2:23 PM IST