बलरामपुर में वकीलों के कल्याण कोष से उड़ाए 8.75 लाख रुपये, अधिवक्ता समेत 11 पर FIR
बलरामपुर में अधिवक्ता आपदा राहत समिति के बैंक खाते से जाली हस्ताक्षर कर 8.75 लाख रुपये हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। समिति के पूर्व संयोजक व अधिवक्ता शशांक कुमार त्रिपाठी को पद से हटाए जाने के बाद, उन्होंने चालाकी से बैंक से 50 ब्लैंक चेक हासिल कर लिए।